जोड़ों के दर्द और पेट दर्द का रामबाण इलाज है ये फल, जानें इसके 4 स्वास्थ्य लाभ

जोड़ों के दर्द और पेट दर्द का रामबाण इलाज है ये फल, जानें इसके 4 स्वास्थ्य लाभ

सेहतराग टीम

हमारे खाने में कई ऐसे फल होते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। क्योंकि फलों में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसा ही एक फल है 'फालसा' जो छोटे-छोटे बेर के आकार का होता है। ये स्वाद में खट्टे-मीठा होता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इस फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लोहा भी पाया जाता है, जिसके कारण इसे सेहत का खजाना भी कहते हैं। फालसा को पेट दर्द और जोड़ों के दर्द का रामबाण इलाज माना जाता है। इसके सेवन के कई और भी फायदे हैं।

पढ़ें- ये घरेलू उपाय अस्थमा से आराम दिलाने में कारगर

फालसा फल के फायदे (Health Benefits of Phalsa Fruit in Hindi):

एनीमिया के इलाज में उपयोगी है फालसा फल 

इस फल में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन एनीमिया के इलाज में मदद कर सकता है। सर्दी, खांसी और गले में खराश वाले लोगों को भी फालसा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

जोड़ों के दर्द में भी है फायदेमंद 

फालसा फल जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में उपयोगी है। इस फल के सेवन से गठिया के इलाज में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो इस फल का उपयोग एक विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। 

पेट दर्द से दिलाता है राहत 

फालसा फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से फालसा के रस का सेवन पेट दर्द होने के जोखिमों को रोक सकता है। 

हड्डियों को भी बनाता है मजबूत 

इस फल में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह हड्डियों को मजबूत करने में काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है और साथ ही साथ यह हड्डी घनत्व को भी बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें-

मशरूम खाइए, इम्यूनिटी बढ़ना, वजन कम होना जैसे कई फायदे मिलेंगे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।